खबरें बिहार

123वीं जयंती पर डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने किया उन्हें याद उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जनसंघ के संस्थापक डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 123वीं जयंती पर जिला भाजपा ने जयंती समारोह का आयोजन किया।
स्थानीय गोबरससी स्थित होटल उदय ग्रैंड के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने डo मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर कहा कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।
भारत के लिए डाo मुखर्जी ने जो संकल्प लिए थे वे सभी एक-एक कर पूर्ण हो रहे हैं। मां भारती की सेवा में उनके बलिदान के लिए यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि एक प्रखर राष्ट्रवादी, कट्टर देशभक्त, एक महान शिक्षाविद और चिंतक होने के साथ-साथ भारतीय जनसंघ के संस्थापक भी थे। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक थे। वे सिद्धांतों के पक्के इंसान थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन काल में सदैव राष्ट्रीय एकता की स्थापना को ही अपना प्रथम लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा था
” राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है।”
कहा कि आज उनकी जयंती पर हम सभी राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, अजीत कुमार, विधायक अरूण सिंह, केदार प्रसाद गुप्ता,  प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रागिनी रानी, अंकज कुमार, रामनरेश मालाकार, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय,महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा फेकू राम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकाश गुप्ता, युवा मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, किसान मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सहित अभिम्नयु तिवारी, आदित्य कश्यप, उत्कर्ष दीक्षित, अमित राठौर, शांतनु शेखर, मुकुल सिंह, चंदन यादव, श्लोक आदि उपस्थित थे।
इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *