खबरें बिहार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किसान कल्याण की योजनाओं को धरातल पर साकार कर दिखाया है: रंजन

-भाजपा किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति की घोषणा
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बीते मंगलवार भाजपा के जिला कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारी, किसान प्रकोष्ठ एवं कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की गई। यह घोषणा भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने की। किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए 14 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 5 मंत्री एवं 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए जिनमें मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष
रंजीत सिंह, रंजन कुमार, कृष्ण मुरारी, प्रेमचंद्र सिंह एवं सुप्रिया सिंह को बनाया गया। मोर्चा के महामंत्री का दायित्व देवेन्द्र सिंह एवं विनोद यादव को दिया गया और मोर्चा का जिला मंत्री सुकेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, मंजय राम, चितरंजन कुमार एवं हेमंत कुमार को बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी  रणधीर कुमार को दी गई।
इसी प्रकार किसान मोर्चा के विभिन्न प्रकोष्ठ में *लीची प्रकोष्ठ-* अखिलेश शर्मा, *केला* विनय सिंह, *फल सब्जी* कृतिनारायण प्रसाद, *गन्ना* संजीव कुशवाहा एवं *मक्का प्रकोष्ठ* का जिला संयोजक हरेराम मिश्रा को बनाया गया। मोर्चा के *प्रवक्ता* संजीव झा, अमरनाथ सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह को *मीडिया प्रभारी* एवं सोशल मीडिया में दीपक कुमार, तेन्दुलकर कुमार ब्याहुत, रूपेंद्र कुशवाहा सहित कार्यसमिति में कुल 17 सदस्यों की घोषणा की गई।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से सभी का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें एवं पार्टी के हित को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत बनाते हुए मोर्चा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसान हित में कार्य करेंगे।
वहीं बीते दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आगमन पर संपन्न हुए कार्यक्रम एवं मन की बात 100वें संस्करण की अपार सफलता पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए *भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने* कहा कि जिस प्रकार से पार्टी के हरेक कार्यकर्ताओं ने अपना उत्साह दिखाया है वह अगामी 2024 में पार्टी को बड़ी जीत दिलाएगा। कहा कि इन सबके बाद भी हमें संघर्ष के रास्ते पर चलना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किसान कल्याण की योजनाओं को धरातल पर साकार कर दिखाया है। यही कारण है कि आज युवा भी खेती के लिए उत्साहित ढंग से अग्रसर हो रहे हैं। कृषि के लिए भूमि की उर्वरता से लेकर पानी, खाद, बिजली, बीज, फसल बीमा पर प्रमुखता से ध्यान दिया। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शून्य प्रतिशत पर किसान को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए सम्मान निधि के रूप में एक निश्चित आय का साधन बनाया। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। केन्द्र सरकार ने उनके लिए आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और लागू की।
उन्होंने नवमनोनित मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में बूथ स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे वह अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का निराकरण और किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद कर सकें। इसलिए संगठन की रचना के अनुरूप मिले दायित्व निर्वहन के प्रति सजग रहते हुए किसान मोर्चा, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाए और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यसमिति सदस्य लखनलाल सिंह रमन ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा,धर्मेंद्र साहु जिला मंत्री नचिकेता पाण्डेय, किसान मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर, पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश पाण्डेय,  भाजयुमो अध्यक्ष भारत रत्न यादव, जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, मनोज कुमार नेता जी, दिलीप कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *