मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिले की शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों ने बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, तो साथ ही शिक्षकों ने इस दिवस का महत्व बच्चों को बताया। बच्चों को अधिकारों की जानकारी दी और कर्तव्यों का पालन करने की नसीहत भी।
खबड़ा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के एआरओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमें देश को सृदृढ़ करने और विश्व बंधुत्व की भावना को प्रबल बनाने के लिए प्रयास करते रहने चाहिए और संविधान की गरिमा की रक्षा करने एवं राष्ट्रीय ध्वज को देश की शान एवं इसे अक्षुण्ण रखने की प्रतिबद्धता दोहरायी जानी चाहिए। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। रंग बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चे देशभक्ति के रंग में नजर आए। स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इस पर्व को सभी धर्मो के लोग मिलकर मनाते हैं। यह पर्व किसी धर्म जाति या समुदाय से जुड़ा हुआ नहीं है, क्योंकि इस दिन देश के संविधान को लागू किया गया था।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पी एन एस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में संस्थान के डायरेक्टर सत्यपाल ने झंडातोलन किया। साथ ही यह संकल्प दिलाया कि हम सभी यह संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने में हम अपनी भूमिका निभाएंगे तथा कोविड-19 से बचाव तथा वैक्सीनेशन के लिए जन जागरूकता करेंगे। इस अवसर डॉ. संगीता कुमारी, अभिराज कुमार, रामकुमार यादव ,सुमन सौरभ, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ,मनीष कुमार सिंह ,संतोष कुमार, सुरभि कुमारी, आशा सिंह ने भाग लिया।