मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्री कृष्ण बाबू की जयंती श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में उनके आदमकद प्रतिमा पर फूल माला के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित की गई एवं उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार पांडे, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य भाजपा मनोज कुमार पिंटू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशि भूषण रजक, अहियापुर मंडल अध्यक्ष ओंकार पासवान, अहियापुर महामंत्री अखिलेश्वर शर्मा, रविंद्र कुमार, पूर्व महामंत्री अहियापुर मंडल मनीष कुमार, रणधीर कुमार, रविंद्र शर्मा, संजीव कुमार एवं अहियापुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
