खबरें बिहार

नारी शक्ति की जागरूकता से ही समाज में बड़ा बदलाव संभव है: रंजन

–देश और समाज से लेकर राजनीति के क्षेत्र में नारी शक्ति ने अपनी श्रेष्ठता एवं उपयोगिता साबित की है: रंजन
–महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं : भाजपा
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के तहत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्थानीय बालूघाट के माधव नगर स्थित आर सी एस स्कूल में महिला जनप्रतिनिधि सम्मान एवं जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव सहित मंचासिन नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के आरंभ में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डाo रागिनी रानी ने मंचासिन अतिथियों का शौल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है, जिसने महिलाओं का सम्मान किया है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिया है। भाजपा संगठन में भी महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी देना इसका जीवंत उदाहरण है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि नारी सृष्टि की सृजनहार है। देश और समाज से लेकर राजनीति के क्षेत्र में नारी शक्ति ने अपनी श्रेष्ठता एवं उपयोगिता साबित की है। कहा कि नारी शक्ति की जागरूकता से ही समाज में बड़ा बदलाव संभव है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई है।  कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत देश भर में 12 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है। इसमें 75 प्रतिशत महिला लाभार्थी है। महिलाओं ने भी इस लोन के माध्यम से अपने घरेलू रोजगार को आगे बढ़ाया और अपने को आत्म निर्भर महसूस कर रही हैं।
महिलाओं को बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में बताना होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली मोदी सरकार ने इन 8 वर्षों में महिला, किसान, युवाओं के साथ हर वर्ग का ध्यान रखा और कल्याणकारी योजनाओं के जरिये हर वर्ग को लाभ पहुंचाया. कृषि से लेकर सूक्ष्म और लघु उद्योगों में भी महिला आज आत्मनिर्भर बन रही है.
उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ समाज और क्षेत्र के विकास व जागरूकता संबंधी अभियानों में भी महिलाएं अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। महिलाओं की सक्रियता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं. मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं. जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है. सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। यह जागरूकता अपने घर, गांव समाज में जब एक बड़े बदलाव का संवाहक होगा तब जाकर इसका लाभ देश की आधी आबादी को मिल सकेगा।
कार्यक्रम को जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सह महिला मोर्चा प्रभारी धर्मेंद्र साहु, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, सुनीता सहनी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री रिता पराशर ने किया।
कार्यक्रम में महिला उधमी एवं जनप्रतिनिधि में इनका हुआ सम्मान
सुरभी शिखा, रूपा सिन्हा, सविता सहनी, गिरिजा सिंह, पूजा उप्पल, गुंजन साहु, ममता मिश्रा, नीतू शर्मा, वैष्णवी , सोनी कुमारी, विमल देवी,खुश्बू कुमारी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता डाo अशोक शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान, विधि प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कनक मणी, रेखा सोनी, गायत्री चौधरी, सोनी कुमारी, अलिमुद्दिन चून्नू , गुड़्डी देवी, रंजना कुमारी, मनीषा सिंह, बबली कुमारी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *