खबरें बिहार

फ्रंट का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जिले के कई प्रखंडों में संगठन को पुनर्गठित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया  है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में साहेबगंज प्रखंड में रंजन चौधरी , मुसहरी प्रखंड में दीपक कुमार तथा मुरौल प्रखंड में विजय कुमार मिश्रा (मुखिया) को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
             इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद, सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, केके प्रशांत, डॉ आनंद, शिवेशवर शर्मा, जिला महासचिव रणधीर कुमार सिंह, विनय ठाकुर, सुधीर पांडे , कादंबिनी ठाकुर आदि नेताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनसे संगठन को शीघ्र सशक्त एवं गतिशील बनाने का अपेक्षा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *