खबरें बिहार

संजीव शर्मा बने उत्तर बिहार संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष

–संस्कार भारती बिहार की आमसभा में उत्तर बिहार प्रांत के नये कार्यकारिणी का गठन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)।संस्कार भारती बिहार प्रदेश की साधारण सभा में बिहार प्रदेश को दो प्रांतों में बांटकर उत्तर और दक्षिण बिहार के नई कार्यकारिणी का गठन किया है।जिसमें उत्तर बिहार संस्कार भारती के अध्यक्ष पद पर रंजना झा(सहरसा) एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा (मुजफ्फरपुर) का चयन किया गया।पूर्व कुलपति डॉ रिपुसूदन श्रीवास्तव एवं पद्मश्री दुलारी देवी इसके संरक्षक हैं।सुरभि दत्ता (छपरा) महामंत्री एवं भृगु किशोर (मुजफ्फरपुर) कोषाध्यक्ष बनाए गए।क्रमशः श्री कमलाकांत झा (सहरसा),पंडित रामप्रकाश मिश्र (छपरा),डॉ पुष्पम नारायण एवं डॉ सुभाषचंद्र सिंह (दरभंगा) उपाध्यक्ष बनाए गए।जादूगर विजय (सिवान),उषा श्रीवास्तव (मुजफ़्फ़रपुर),दिवाकर राय (बेतिया),जलज कुमार मिश्र एवं राकेश कुमार झा मंत्री बनाए गए हैं।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ सुनील थोड़के (मोतिहारी),अमित रौशन (बेगुसराय) एवं गणेश प्रसाद सिंह (मुजफ्फरपुर) का चयन किया गया है।
इसके अलावा बज्जिका, मैथिली,भोजपुरी, अंगिका और मगही पांच भाषा सांस्कृतिक समूहों का गठन किया गया।जिसमें बज्जिका के संयोजक गणेश प्रसाद सिंह,सह संयोजक अभय कुमार राय (मुजफ्फरपुर),जलज कुमार मिश्र (बेतिया) भोजपुरी, कौशल कुमार पाठक (मुंगेर) अंगिका के संयोजक बनाये गए।राकेश कुमार तिवारी (पटना),विकास कुमार मिश्र (औरंगाबाद) को मगही का संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया।
नई कार्यकारिणी को संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेंद्र बाबा ने समाज के सभी संस्कृति एवं कला प्रेमियों को जोड़कर नये समाज का गठन करने की शुभकामना दी।संगठन के बिहार प्रभारी श्री वेद प्रकाश ने नई कमिटी को संदेश देते हुए कहा कि विचारों के मामले में हमारे बीच असहमतियां भले हो सकती हैं लेकिन संस्कृति हमारी एक है।सबको साथ लेकर हम बिहार में नया फलक खड़ा करेंगे।
नई कमिटी को बधाई देनेवालों में ब्रजभूषण सिंह, अमिय भूषण,कृष्णमोहन झा,सतीश कर्ण,रंजना सरकार,नीरज नयन,प्रेमरंजन,अमिताभ कुमार, रंगीश ठाकुर,संजय कुमार, सुबोध कुमार,गोपाल जी,निलेश कुमार ‘मंटू’,राकेश पटेल,अशोक शर्मा, विकास गुप्ता, जीवेश कुमार, पंकज कुमार,रंजीत चौधरी, राघवेंद्र कुमार (अधिवक्ता),रंजन ओझा,चित्तरंजन जी,अमिताभ अंशुल,कुणाल आनन्द,संजीत किशोर,शत्रुंजय जी,दीपक कुमार सहित शहर के कई कलाकार, रंगकर्मी, संगीतज्ञ,पत्रकार, समाजसेवी, चित्रकार आदि कला संस्कृति प्रेमी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *