मुजफ्फरपुर (वरूण कुमार)। चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का समापन डी ए वी पब्लिक स्कूल बखरी के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राम कुमार ,डी आई जी,सी आर पी एफ थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। उत्तम चरित्र व्यक्ति की सबसे बड़ी संपदा है। श्री एस के झा, क्षेत्रीय अधिकारी, बिहार प्रक्षेत्र, ने कहा कि विद्यार्थी जीवन संपूर्ण जीवन की आधारशिला है और विद्यार्थियों में उत्तम चरित्र का विकास करना डी ए वी विद्यालयों की प्राथमिकता है। सम्मानित अतिथियों में डॉ ब्रजेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट श्री ध्रुव कुमार चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार ने दिया ।उन्होंने अपने संबोधन में चरित्र निर्माण शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव चरित्र की भूमिका उसकी व्यक्तित्व और आचरण की गुणवत्ता को व्यक्त करना है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक एच के सिंह ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों में चरित्र के मूल्यवान गुणों को सशक्त बनाने के लिए डी ए वी सदैव प्रयत्नशील है। चार दिवसीय चलने वाले चरित्र निर्माण शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और सफल बच्चों को मुख्य अतिथि और प्राचार्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
Related Articles
जिले के हजारों लोग बने श्री “महाकाल लोक” लोकार्पण समारोह के साक्षी
Posted on Author admin
–भाजपा द्वारा जिले के 11 शिव मंदिरों में की गई प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था मुजफ्फरपुर। देश में अब तक निर्मित सबसे बड़े गलियारों में से एक 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उज्जैन महाकाल मंदिर की पौराणिक, सास्कृतिक एवं आध्यात्मिक आस्था को दर्शाने वाला श्री महाकाल कॉरिडोर का पीएम नरेंद्र मोदी […]
संस्कार भारती कला उत्सव आयोजन के केन्द्र में होंगे स्वाधीनता संग्राम में बिहार के स्थानीय नायक
Posted on Author admin
–स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों से सजेगा संस्कार भारती बिहार का होने वाला भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका,अंगिका और मगही कला उत्सव –संस्कार भारती बिहार द्वारा आयोजित भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका,अंगिका और मगही कला उत्सव के केन्द्र में होगी स्थानीय संस्कृति और स्वतंत्रता के नायक मुजफ्फरपुर। संस्कार भारती बिहार प्रदेश की दो दिवसीय प्रबंधकारिणी बैठक सह कला उत्सव परिकल्पना […]
भगवान श्री राम की स्मृति को समर्पित है रामनवमी
Posted on Author admin
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का पर्व श्री राम नवमी आज सर्वत्र अपनी अपनी परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। गोस्वामी तुलसीदास जी ने इसी दिन से श्री रामचरितमानस की रचना आरंभ की थी, अतः इस के उपलक्ष में रामचरितमानस की जयंती भी मनाई जाएगी। भारतीय जीवन में यह दिन अत्यंत […]