खबरें बिहार

5 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह के रैली में कुढ़नी विधानसभा से दस हजार लोग भाग लेंगें:- मनीष कुमार

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। रैली कि तैयारी हेतु मनियारी मंडल का संयुक्त बैठक केरमा स्तिथ भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आशुतोष पासवान के अध्यक्षता में हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन मनियारी मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार प्रिंस ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा से दस हजार लोग भाग लेंगे, केंद्र सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज सभी लोगों को मिल रहा है।जिसके कारण लोग आज भाजपा के साथ है।

image king

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र से कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह में भाग लेंगे रैली कि तैयारी हेतु प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कुढ़नी के विभिन्न जगहों पर जन सम्पर्क चलाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास, संतोष निषाद, विकास सिंह, दिलीप ठाकुर एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *