खबरें बिहार

विश्व जनसंख्या दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर और इनरव्हील क्लब ऑफ मैत्रयी द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। विश्व जनसंख्या दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर और इनरव्हील क्लब ऑफ मैत्रयी द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मपुरा के नजदीक होर्डिंग लगाकर लोगों के बीच बढ़ती जनसंख्या के बारे में जागरूकता फैलाई गई। स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वह बढ़ती हुई आबादी किसी भी देश के लिए सभी तरह से नुकसानदेह है।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. रागनी रानी ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण देश को लगातार बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी आदि का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता फैलाई और लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण होना बहुत जरूरी है।

साथ में ही सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रीना सिंह ने भी बढ़ती जनसंख्या पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पीडीसी पूनम ठाकुर, पीपी ज्योत्सना श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, अंजना चौधरी, प्रीति राज, निशा शर्मा, निशा कुमारी, रूपा सिन्हा, सुमिता वर्मा समेत क्लब की कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *