खबरें बिहार

ऐतिहासिक होगी गरीब कल्याण जन सभा सह रैली: भाजपा

-जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया उद्घोष
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व की समीक्षा, अगामी 14 जून को प्रस्तावित गरीब कल्याण रैली एवं बूथस्तरीय संगठनात्मक मजबूती आदि विषयों को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में मीठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक का विधिवत उद्घाटन जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, महामंत्री बेबी कुमारी, कार्यक्रम के संयोजक एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक केदार गुप्ता,
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह सहित मंचासिन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
*बैठक की शुरुआत* श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुपष्पार्चन एवं बाद वंदेमातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जिले में पिछले दिनों संपन्न हुए कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि
केंद्रीय भाजपा नेतृत्व और बिहार प्रदेश भाजपा ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुजफ्फरपुर जिला को एक बड़ी जन सभा और रैली की जवाबदेही दी है उसे भाजपा के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। कहा कि आज की आज की बैठक में कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति रैली की सफलता का उद्घोष है।
उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह के सामने एमआईटी का मैदान छोटा पड़ जाएगा।
इस अवसर बैठक के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पर्व पूरी तन्मयता के साथ मना रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल के कार्यकाल में देशहित में कई ऐतिहासिक एवं जन कल्याणकारी कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान विश्व पटल पर बढा है । कहा कि इन सभी उपलब्धियों से संबंधित पत्रक लेकर 13 जून को जिले के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक अभियान के माध्यम से घर घर संपर्क कर
राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित गरीब कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन अवगत कराएं।
*रैली के संयोजक एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा* कि बिना किसी के सहयोग, समर्थन और समर्पण से कोई भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त नही किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मुजफ्फरपुर पहले भी सभी कार्य में अव्वल रहा है वैसे में ऐसी व्यवस्था बने कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से यह रैली  ऐतिहासिक बने।
*सांसद अजय निषाद ने कहा* कि भाजपा 365 दिन लगातार काम करने वाली पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरित परिस्थियों में भी अनुकूल परिणाम दिया है यही कारण है की 2 से शुरू होकर हम आज 303 तक का सफर पूरा किए है।
*पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा* कि प्रधानमंत्री के गत आठ सालों के काम को लेकर जब कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर निमंत्रण देने जाएंगे तो यह रैली 25 के स्थान पर 50 हजार की होगी।
*बैठक में संबोधन के क्रम मे* प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी एवं जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक शेष कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत हो इस पर बल दिया।
बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह, अर्जुन राम, रामकुमार झा, शंभू प्रसाद, अशोक सहनी,विवेक कुमार ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुरेश चौधरी भोला ने किया।
*बैठक में मुख्य रूप से*
जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, निर्मला साहू, सुनीता सहनी, ब्रज बिहारी पासवान, अंजना कुशवाहा, महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह, मंत्री रविकांत सिन्हा, ऋतु राज, कृष्ण बल्लभ यादव, संजीव झा, संतोष साहेब, प्रवक्ता आलोक राजा, जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार, धनंजय झा, उमेश पांडे, नचिकेता पांडे,नंद किशोर पासवान, बिंदेश्वर सहनी, तेजनारायण शर्मा, मुकेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश कुमार, आनंद कृष्ण, अनिल कुमार सिंह , श्याम बाबू कुशवाहा, प्रशात कुमार शाही, ओंकार पासवान, धर्मेंद्र चौधरी सहित बैठक में अपेक्षित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *