खबरें बिहार

इनरव्हील अपने उद्देश्यों के तहत कई कार्य करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करेगी: डॉ. रागिनी रानी

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। इनरव्हील की दो दिवसीय डिस्टिक असेंबली के आज दूसरे दिन मझौलिया स्थित होटल एमराल्ड के सभागार में बिहार झारखंड की महिलाओं को संबोधित करते हुए बिहार झारखंड की चेयरमैन डॉ. रागनी रानी ने कहा कि इनरव्हील अपने उद्देश्यों के तहत कई कार्य करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करेगी। साथ ही महिलाओं के हाथ को निर्भरता देने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करती रहेगी।
वहीं उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के तहत कौशल विकास एवं तकनीक की जानकारी को बढ़ाने के साथ उच्च स्वास्थ्य आदि पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। कार्यक्रम में इनके अलावा एसी सदस्य डॉक्टर रीता झा, सचिव रश्मि गुप्ता, पीएसओ आलखनंदा बक्शी, कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, आईएसओ निभा गुप्ता, एडिटर शुभ्रा गुप्ता, मुख्य अतिथि एडिटर एवं मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन, पीडीसी ऋतु डालमिया, सरिता प्रसाद, दुर्गा सहाय, कर्मनिष्ठा दत्ता, आस्था तनेजा, नीला रंजन आदि ने संबोधित किया। वही प्रेसिडेंट रीना सिंह ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आज के मुख्य सत्रों में बिजनेस छात्र एवं प्रतिष्ठान समारोह मुख्य रहा। इस अवसर पर बिहार झारखंड के चेयरमैन डॉक्टर रागनी रानी के पति अरुण कुमार सिंह का विशेष उद्बोधन हुआ। क्लब की तरफ से डॉक्टर रागनी रानी के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने मंच कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *