खबरें बिहार

भाजपा किसान मोर्चा कराएगा नमो कबड्डी प्रतियोगिता

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर आकर्षित और प्रेरित करने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के नेतृत्व में किसान मोर्चा द्वारा देश भर में तथा बिहार में भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे बिहार में जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसे लेकर स्थानीय जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई। प्रतियोगिता के सफलता के लिए पांच  सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

जिसमें संयोजक जिला अध्यक्ष विजय  पाण्डेय, सहसंयोजक दीपक कुमार, रूपेंद्र कुशवाहा, ठाकुर कमलेश कुमार सिंह, सुकेश कुमार को दायित्व दिया गया। मुख्य रूप से विनोद यादव, देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रंजन मिश्रा, प्रेमचंद सिंह, मंत्री संजीव झा, रणधीर कुमार, अखिलेश्वर शर्मा, अमरनाथ सिंह, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *