खबरें बिहार

पौष अमावस्या पर साहूपोखर महादेव का हुआ महाश्रृंगार

–जगतकल्याण को लेकर हरेक अमावस्या पर महादेव का होता है महाश्रृंगार-प्रभात कुमार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर महादेव मंदिर मे पौष अमावस्या पर साहूपोखर पूजा समिति की ओर से साहूपोखर महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कर षोडशोपचार पूजन के उपरांत फूलो से सजाया गया।इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य अजय झा ने भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराने के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराने के तदोपरांत महाश्रृंगार कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ।
   पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की जगतकल्याण को लेकर हर अमावस्या को भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाश्रृंगार किया जाता है,भोलेनाथ भक्तो के सुख और समृद्घि के कारक है।भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी कामना की गयी।
   मौके पर पंडित जितेन्द्र तिवारी,पंडित रमण मिश्रा,पवन महतो,मनीष कुमार सोनी,राहुल तिवारी,शुभम पांडे,रोहित झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *