खबरें बिहार

इनर व्हील क्लब ऑफ पुष्पांजलि द्वारा क्रिसमस पर्व मनाया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। इनर व्हील क्लब ऑफ  पुष्पांजलि द्वारा तिलक मैदान स्थित होटल फूड प्लाजा में क्रिसमस पर्व मनाया गया। इसमें क्लब के सभी सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें गेम्स और होजी भी खेले गए। इन खेलों के बीच बच्चों ने काफी आनंद लिया। इसमें से चांदनी मिश्रा को सरप्राइस सेंटा बनाया गया था। साथ ही प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत निर्धन लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। यह प्रोजेक्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए इसे सभी सदस्यों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्लब द्वारा क्रिसमस के अवसर पर करीब 100 से अधिक लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर सिल्की सिन्हा, पीडीसी सुधा प्रसाद, कौशल्या लाहौरी, ज्योत्सना राज, मेनका गुप्ता, इशिता प्रज्ञा, मीनू लाहौरी, चांदनी, कोमल, रिचा, अंशु, नमिता, शिवांगी, सोनी, रत्ना के साथ क्लब की अन्य सदस्य मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *