खबरें बिहार

इस देश में मोदी का कोई विकल्प नहीं , 24 के चुनाव में अउधे मुंह गिरेगा विपक्ष, पीएम बनेंगे मोदी : अजीत

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के  साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में देश के आम – अवाम के हित में  चलाए गए सभी कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराने के लिए गुरुवार  को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के चोचाहीं छपरा,मगुरहीया पंचायत के फतेहपुर एवं कोलवारा धनुपरा गांव में अलग-अलग बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता  पंचायत के मुखिया प्रसून कुमार सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुड्डू ओझा
 एवं सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू सिंह ने किया।
               इस मौके पर उक्त तीनो कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजीत कहा की साढ़े नौ वर्षों का प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है । मोदी जी ने न केवल भारत का नाम दुनिया में रौशन किया है, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचने का भी काम किया है।  ऐसे कर्म योगी प्रधानमंत्री का हर एक काम भारत का सम्मान बढ़ाया है, वही दुनिया के सामने भारत को एक शक्तिशाली व मजबूत राष्ट्र के रूप में भी प्रस्तुत किया है। उनके द्वारा  समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए, किसानों के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई गई है वह सब के सब सराहनीय है । श्रीकुमार ने भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों से  पीएम मोदी के द्वारा लॉन्च किया गया पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए विशेष अभियान चलाने का अपील किया।
            उन्होंने लोगों से 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से देश में मोदी सरकार बनाने का अपील किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष दिनेश सिंह, डॉ रवि रंजन सिंह , कृष्ण कुमार सिंह, मुखिया पप्पू तिवारी, अशोक तिवारी, अजय चौधरी, सुरेश ठाकुर, सौरभ शुक्ला, दिनेश कुमार सहनी , श्रीकांत ओझा , गोविंद कुमार पटेल ,सोनू कुमार सिंह, गोपाल कुमार, मनोज शाह, फागुनी राम ,ललन प्रसाद सिंह ,देवानंद शाह, अरुण कुमार सिंह, अरुण राय, मुकेश सिंह, रवि कुमार सिंह, विश्वजीत ठाकुर ,पूर्व मुखिया रंजीत कुमार सिंह ,पप्पू गुप्ता आदि  ने लोगों  को संबोधित करते हुए राष्ट्रहित में अगली बार भी नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का अपिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *