खबरें बिहार

ईश्वर के सिवाय कहीं भी मन लगाया तो अंत में रोना ही पड़ेगा: साध्वी रेखा बहन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। इसका आयोजन परम पूज्य संत श्री आसाराम के अवतरण दिवस के अवसर पर किया गया था। इस दो दिवसीय समारोह के आयोजन के पहले दिन साधकों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें सैकड़ों साधकों द्वारा नाचते गाते शहर के विभिन्न मार्गो में हरि नाम संकीर्तन किया गया। इस संकीर्तन का नेतृत्व लखन लाल सिंह रमण, जितेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार प्रभाकर, संजय पांडे आदि कर रहे थे।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आमगोला स्थित शहनाई विवाह भवन के प्रांगण में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से आई साध्वी रेखा बहन का सत्संग हुआ। साथ ही गुरु पूजन, गुरु वंदना के साथ सत्संग का आरंभ करते हुए साध्वी रेखा बहन ने ज्ञान गंगा का प्रवाह किया।

संतो की महिमा का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलते रहने से आत्मसाक्षात्कार होता है।

उन्होंने कहा कि मानव जन्म की सफलता ही परमात्मा को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि  संसार में दुख मिटाने के समर्थ नहीं है। आज के संसार से मनुष्य सुखी नहीं हो सकता है। उनके बताएं मार्गो पर चलने का साधकों ने वचन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *