मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के वरीय अधिवक्ता स्व. सत्यनारायण राय की 14वीं पुण्यतिथि एडवोकेट्स एसोसिएशन में मनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशरण सिंह स्व. सत्यनारायण राय को याद कर अत्यंत ही भावुक हो गए। वहीं अधिवक्ता विजय कुमार शाही ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संघ के महासचिव वीरेंद्र कुमार लाल ने कहा कि सत्यनारायण राय एक विराट हृदय के अधिवक्ता थे, जो अपने समय में क्रिमिनल मामलों के भीष्म पितामह कहे जाते थे। उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है। मौके पर मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा, कवि कुमार, एस. रहमान, मुकेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, रामसरोज सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनिल झा, संजीव सिन्हा, संगीता कुमारी, रज़ी अहमद सिद्दीकी, ब्रजकिशोर सिंह, टुन्ना सिंह, राजीव रंजन, राजू रंजन, ललित कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र यादव, मनोज कुमार, भोलेनाथ वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Related Articles
महाआरती के दौरान सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर सनातनी परंपरा व संस्कृति की अनोखी छटा दिखी
Posted on Author admin
–सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के समापन पर भाजपा ने किया नमामि गंगे महाआरती मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के समापन पर जिला भाजपा के द्वारा नमामि गंगे महाआरती का आयोजन किया गया इस दौरान स्थानीय सिकंदरपुर स्थित सीढ़ी घाट पर सनातनी परंपरा व संस्कृति […]
जूनियर अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था के भविष्य हैं :- मनोज कुमार सिन्हा
Posted on Author admin
–जिला लोक अदालत के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव का विदाई समारोह सम्पन्न मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिले के लोक अदालत के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिन्हा एवं सचिव संदीप अग्निहोत्री का विदाई समारोह विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जूनियर अधिवक्ता मंच द्वारा सम्पन्न हुआ। समारोह में जिला […]
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य अभिनन्दन
Posted on Author admin
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल का पहली बार जिला कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष […]