खबरें बिहार

पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद सिंह की  प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि संजय सिंह के पिताजी पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद सिंह की  प्रथम पुण्यतिथि  मिसकॉट स्थित उनके आवास पर मनाई गई।
उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। वह एक सच्चे कांग्रेसी थे और आजीवन कांग्रेस के लिए संघर्ष करते रहे। निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में अपना सारा जीवन लगा दीजिए। जीवन के अंतिम क्षण तक कांग्रेस  के मजबूती के लिए काम करते रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश्वर प्रसाद सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र राकेश, भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार,कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह पटेल, राशिद चौधरी, लोक क्रांति यादव, जनता दल यूनाइटेड  के प्रदेश सचिव विद्या सिंह, उत्तर बिहार किसान कांग्रेस के संयोजक आलोक शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजूराम, उमेश त्रिवेदी, मनोज सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अफजाल खान, उदय शंकर पांडे, अजीत कुमार, विनय, बालक नाथ साहनी, मनोज चौधरी, स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान संगठन के जिलाध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर, मुनमुन भाई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *