मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। इस वर्ष जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है, वही रवि योग एवं बुधादित्य योग भी पूरे दिन रहेगा। यह तीनों ही योग शुभ है। जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में 6 सितंबर को मनायी जयेएगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दिन में 2:40 बजे से शुरू हो जायेगी और अष्टमी तिथि रात्रि 7:58 बजे से शुरू हो जायेगी.इस कारण इसी दिन रात्रि में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कराया जायेगा, हालांकि वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनायेंगे। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिठ्ठू बाबा) ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन पंचामृत व गंगाजल से माता देवकी और भगवान श्री कृष्णा की सोने, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी की मूर्ति या चित्र पालने में स्थापित करते हैं और उन्हें नये वस्त्र धारण कराते हैं। बाल गोपाल की प्रतिमा को पालने में बिठाते हैं फिर वैदिक मंत्रो से षोडशोपचार पूजन करते हैं। पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी के नाम का उच्चारण करते हैं और उनका पूजन करते हैं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है रात्रि में फूल और तुलसी की की माला प्रभु को अर्पित करते हैं।
Related Articles
सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, पैगंबरपुर कोल्हुआ में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें करीब हजार महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु यज्ञ स्थल से पैदल चलकर संगम घाट पहुंचे। वहां बाबा गरीबनाथ मंदिर के […]
भाद्रपद अमावस्या पर सहसत्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव
–जगतकल्याण को लेकर हरेक अमावस्या पर महादेव का होता है महाश्रृंगार-प्रभात कुमार –शिव व सिद्धी का संयोग अमावस्या पर भक्तो को सुख समृद्धि मिलेगा मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर महादेव मंदिर मे भाद्रपद अमावस्या पर साहूपोखर पूजा समिति की ओर से साहूपोखर महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कर षोडशोपचार पूजन के उपरांत […]
सांसद अजय निषाद ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले की निंदा की
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हुए हमले को लेकर जिले के सांसद और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसा दुःसाहस करने वाले को कतई बक्शा नही जाना चाहिए। लोकतंत्र में इस प्रकार की हिंसा चिन्ताजनक है। इसे लेकर जांच कराई जानी चाहिए […]