खबरें बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते नौ वर्ष का काल देश में सामाजिक पुनर्जागरण एवं धार्मिक व सांस्कृतिक पुनरूत्थान का काल रहा है: सुशील मोदी

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से लोकसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय जवाहरलाल रोड स्थित उत्तर बिहार वाणिज्य परिषद के सभागार में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद अजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया एवं मंचासिन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की ओर से जनकल्याण एवं व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाएं, व्यापार को बढ़ावा देने व सुरक्षित माहौल को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के आरंभ में उत्तर बिहार वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने मुख्य अतिथि का शौल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। साथ ही स्वागत भाषण के क्रम में मंचासिन एवं उपस्थित व्यापारी समूह का अभिनंदन किया। उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की आर में बिहार सरकार द्वारा आम जनता को परेशान किए जाने की बात कहते हुए व्यापारी समूह से आंदोलन का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जिससे भारत में न सिर्फ कारोबारी माहौल बदला है बल्कि सरकार के आर्थिक सुधार से भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
मौके पर उपस्थित व्यापारी समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल में देश के विकास व गरीबों की सेवा के लिए काम किया है। उन्होंने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई है। विदेशों में प्रधानमंत्री को मिल रहा सम्मान इसका प्रमाण है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी का लोहा मान रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते नौ वर्ष का काल देश में सामाजिक पुनर्जागरण एवं धार्मिक व सांस्कृतिक पुनरूत्थान का काल रहा है।
कहा कि जहां एक ओर गुरुनानक साहिब कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल या फिर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो यह सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पुनरूत्थान के प्रतिक के रूप में प्रतिस्थापित हुए वहीं चाहे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, धारि 370 एवं तीन तलाक पर ऐतिहासिक निर्णय सामाजिक पुनर्जागरण के मिसाल हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना और जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिलना मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने केन्द्र सरकार की जनकल्याण एवं देश में आर्थिक सुधार के लिए किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि 12 करोड़ घरों में नल से पानी की आपूर्ति की गई है, नौ करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं और अब तक 3.5 करोड़ पक्के मकान गरीबों को दिए गए। वहीं 9 साल की अवधि में देश में रेल, सड़क और हवाई संपर्क सुनिश्चित करने और मजबूत करने की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य किया गया है। इसमें जीएसटी लागू करने से लेकर, सभी गांवों का विद्युतीकरण, जनधन योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएलआइ स्कीम, दिवालिया कानून, ईज आफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण जैसे सुधार कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
सुशील मोदी ने आगे कहा कि
हमारे देश के व्यापारियों की ही ताकत थी कि भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था।
कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनका विकास होने पर ही देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत बन सकती है। पहले की सरकारों में अपराधी व्यापारियों से वसूली करते थे। लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से व्यवसायी बिना किसी डर के व्यापार कर रहे हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर व्यापारी वर्ग को अलग पहचान मिली है। इन्वेसटर्स समिट के जरिए सरकार पुराने व्यापारियों के साथ नए लोगों का भी उद्योग लगाने में सहयोग कर रही है।
देश की अर्थव्यवस्था में जैसे-जैसे ईमानदारी बढ़ेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी तो इससे देश के विकास में बहुत मदद मिलेगी. कहा कि जब 2017 में  GST लागू हुआ तो देश में केवल 68 लाख कर संग्रह था अब 1 करोड़ 40 लाख का संग्रह है। कहा कर GST के बाद व्यापार में पारदर्शिता आई है. यही कारण है कि रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या GST आने के बाद करीब दोगुनी हुई।
उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या हालत थी, यह व्यापारी वर्ग जानते हैं। भाजपा ने एनडीए के शासनकाल में व्यापारियों को सुरक्षा दिया है, जिसका नतीजा है कि 2005 से पहले जहां 65 हजाऱ व्यापारी टैक्स देते थे, आज दो लाख से ज्यादा व्यापारी टैक्स दे रहे हैं। इसके साथ ही पहले व्यापारी जहां 45 सौ करोड़ रुपए टैक्स देते थे। वहीं अब 45 हजार करोड़ रुपए टैक्स देते हैं।
उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बीते 9 वर्ष में देश का चौमुखी विकास हुआ है वैसे में आवश्यकता है कि एक बार फिर से देश में प्रचंड बहुमत और मजबूत प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार बने।
*सम्मेलन को* सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, विधायक केदार गुप्ता, परिषद के पूर्व अध्यक्ष पुरूषोत्तम पोद्दार ने भी संबोधित किया।
*संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू* एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक संजय चूड़ीवाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार , जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, रानी सिंह, डाo रागीनी रानी, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, कनक मणी, नचिकेता पाण्डेय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह, पूर्व विधानपार्षद गीता कुमारी, मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, विजय पाण्डेय, विकास गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रदुमन राणा, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, साकेत सुभम, राकेश पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर सहित बड़ी  संख्या में सर्राफा ,वस्त्र एवं खाद्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *