मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर धूमधाम से मनाया गया “बाल दिवस” डीएवी पब्लिक स्कूल खबड़ा के प्रांगण में आधुनिक भारत के निर्माता और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बालदिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। उसके बाद छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा काव्य पाठ, वाद – विवाद प्रतियोगिता, भाषण, चुटकुले, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने चाचा नेहरू के वेशभूषा में आकर सबको अचंभित कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि बच्चे जवाहर लाल नेहरू जी को प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे और नेहरू जी भी उनसे बहुत प्यार करते थे। नेहरू जी एक महान व्यक्ति और नेता होने के बाद भी बच्चों से मिलते थे। इस कारण से उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि आज बाल दिवस है ,आप सभी अपने सभी काम छोड़कर पढ़ाई में मन लगाओ ,क्योकि शिक्षा व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी है। इस दौरान प्री-प्राइमरी के छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में रजत, अभिनव, ईशान,प्रज्ञा, आध्या रिद्धि,आदित्य, रिधिमा, इशि इत्यादि बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया।इन सभी प्रतियोगिताओं विजई हुए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी बच्चों को स्वीट्स एवं उपहार भी वितरित किए गए । सभा का संचालन रंजना वर्मा व किरण कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार त्यागी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित होकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।
Related Articles
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर होटल मौर्या में किया गया फायर मॉक ड्रिल
पटना (जनमन भारत संवाददाता)। अग्नि संरक्षा सतर्कता सप्ताह ( अग्निशमन सेवा सप्ताह ) के अवसर पर सोमवार को होटल मौर्या में प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा फायर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के अद्भुत तरीके प्रस्तुत किए गए। फायर अलार्म द्वारा आग की सूचना मिलते हीं मार्शल टीम हरकत में आ गई। […]
बॉलीवुड ट्रीट्स सगुना मोड़ में हुई सिजलर फेस्ट की शुरुआत
पटना (जनमन भारत संवाददाता)। हर मौसम में अपने अलग – अलग फूड फेस्टिवलों से ग्राहकों को स्वाद का मजा देने के बाद अब होटल मौर्या का बॉलीवुड ट्रीट्स रेस्टोरेंट, सगुना मोड़ सिजलर फेस्ट फूड फेस्टिवल के साथ हाजिर हो रहा है। सगुना मोड़ स्थित बॉलीवुड ट्रीट्स में शनिवार से सिजलर फेस्ट फूड फेस्टिवल की शुरुआत […]
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के मसीहा ही नही बल्कि नवीन भारत के द्रष्टा एवं निर्माण में मार्गदर्शक थे: रंजन
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)।बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के मसीहा ही नही बल्कि नवीन भारत के द्रष्टा एवं निर्माण में मार्गदर्शक थे। *ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने* पार्टी के चल रहे देशव्यापी कार्यक्रम ‘सामाजिक न्याय सप्ताह’ के समापन पर शुक्रवार को जिला भाजपा द्वारा स्थानीय जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय […]