खबरें बिहार

कश्मीर को अलग देश बताए जाने का भाजपा ने कड़ा विरोध कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले में गत दिनों बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित की गई कक्षा सातवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पुछे गए प्रश्न में कश्मीर को अलग देश बताए जाने का भाजपा ने कड़ा विरोध किया।
इस क्रम में गुरूवार को स्थानीय कल्याणी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बिहार की शिक्षा नीति व  तुष्टिकरण के खिलाफ मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन कर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय ने कहा ने कहा कि बिहार सरकार के पदाधिकारी और बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है। इसका सबूत सातवीं कक्षा का बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र है जो बच्चों के दिमाग में यह डालने का काम कर रहा है कि जिस प्रकार चीन, इंग्लैंड, भारत, नेपाल एक देश हैं वैसे ही कश्मीर भी एक राष्ट्र है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए भारत के कितने मां की गोद सूनी हो चुकी है और एक साजिश के तहत बिहार में इस तरह का कृत्‍य किया जा रहा है।
वहीं भाजपा जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है, निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार के द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति को हवा देने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की मनस्मृति में कश्मीर और भारत को अलग दिखाने का प्रयास है। यह भूलवश नहीं बल्कि नीतीश कुमार की साजिश का हिस्सा है. कहा कि बच्‍चे जंगलराज पार्ट टू का शिकार हो रहे हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित राठौर, अमरेश विपुल, राजा सिंह, मंत्री साकेेत  शुभम, राजा साहेब भाजपा जिला प्रवक्ता आलोक राजा, रविरंजन टिंकू शुक्ला, आदित्य कुमार,संतोष पाठक, शांतनु शेखर,  विकास गुप्ता, राकेश पटेल, अभिषेक सिंह, जीवेश सिंह आदि की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *