खबरें बिहार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत,श्रेष्ठ भारत के पथ पर अग्रसर है देश: उप मुख्यमंत्री

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं, एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के इस मंत्र और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश एक विधान एक निशान के उद्घोष को आत्मसात करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में अनवरत लगे हुए है। अब हमें भी इसे आत्मसात करना है।उक्त बातें बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के दौरान बिहार के सभी घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाए और लोगों के दिलों में राष्ट्र प्रथम के भाव का संचार हो इसके लिए सभी लोग हर संभव कार्य में जुट जाए। क्योंकि आजादी और राष्ट्र प्रथम का भाव ही भारत को दुनिया में सबसे सामर्थ्य और समृद्ध राष्ट्र के तौर पर स्थापित करने में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ से जिला आगमन पर स्वागत किया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आंतरिक और बाह्य कई असंभव लगने वाले चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है और उन चुनौतियों पर विजय भी प्राप्त किया है। निश्चित ही इसके बाद हर भारतीय का भाजपा और मोदी सरकार पर भरोसा और विश्वास बढ़ा है। हमें इसे बनाए रखना है और इसमें बढ़ोतरी भी करनी है।जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *