खबरें बिहार

गंगा दशहरा पर साहूपोखर पर हुई गंगा महाआरती

–मां गंगा और शिव की हुई अराधना
–अतिपावन है गंगा का अवतरण दिवस-प्रभात कुमार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर पूजा समिति की ओर से गंगा दशहरा के अवसर पर साहूपोखर पर गंगा महाआरती की गयी।इसके पूर्व पंडित नीरज झा,पंडित आचार्य अजय झा और पंडित राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा का षोडशोपचार पूजन कराया और भगवान शिव की भी अराधना करायी तदोपरांत धूप-दीप से आरती की गयी।
      पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि आज गंगा अवतरण हम सबो के लिए अतिपावन है।मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण और श्रीराम के द्वारा रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना को लेकर आज का दिवस मानव जाति के विशेष महत्व रखता है।क्योकि सभी सुखो के साथ साथ शुद्धता और मुक्ति मां गंगा से मिलती है।इसी कामना को लेकर जगतकल्याण के लिए मां गंगा की पूजा की गयी।
     इस दौरान पंडित राजेन्द्र झा,पंडित कौशल झा,पंडित वरूण पांडे,प्रिंसु मोदी,श्रीरंजन साहू,शुभम कृष्णा,मनीष सोनी,धीरज सिन्हा,रमण मिश्रा,तारा गुप्ता,पवन महतो,राकेश पटेल,रंजन ओझा,उमा कुमारी,रेखा गुप्ता,प्रमोद महतो,संजय रजक,गोलू,प्रणय कुमार,रूबी देवी,निर्मला साहू,दिनेश कुमार,जुगनू महतो सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *