खबरें बिहार

अधिवक्ता संजीव कुमार ओझा के निधन पर शोक की लहर

मुजफ्फरपुर(जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के सक्रिय सदस्य सह सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार ओझा का मंगलवार को निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। खबड़ा स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर फ्रंट के सदस्य व अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, सुधीर शर्मा, अरुण कुमार सिंह, धर्मवीर शुक्ला, पीएन सिंह आजाद, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, मनीष बसंत शाही  समेत सैकड़ों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। फ्रंट के नेताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज को क्षति हुई है। वे लंबे समय तक जिला रेड क्रॉस सोसाईटी से भी जुड़े रहे।

वही कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता संजीव ओझा उर्फ महंत जी के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस सह ब्रह्मर्षि नेता हरिनंदन ठाकुर ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व उपमुखिया सुदामा ठाकुर, वेद प्रकाश, अभिषेक रंजन, कृष्णकांत शाही, अखिल कुमार, नवल साह, उपमुखिया संजय कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *