खबरें बिहार

आपसी कटुता समाप्त कर समाज को एकजुट करना हमारा उद्देश्य: पूर्व मंत्री

-3 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में फ्रंट का होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन
 –सुनील कुमार सिंह बने फ्रंट के महानगर अध्यक्ष, कादंबिनी ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तथा सोनी तिवारी महिला प्रकोष्ठ महानगर की अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। आपसी कटुता समाप्त कर समाज को संगठित करने के संकल्प के साथ ही रविवार को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट मुजफ्फरपुर महानगर इकाई का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन चक्कर मैदान स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में संपन्न हुआ।
                   इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। जिसमें आगामी 3 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने , मुजफ्फरपुर जिले में फ्रंट का 25 हजार सदस्य बनाने, शहर के हर टोले मुहल्ले में समाज के लोगों को जागृत कर सशक्त संगठन बनाने, संगठन में छात्र, युवा व महिलाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ हीअपने पुरखों की तरह समाज के अन्य वर्गों के साथ आपसी सद्भाव भाईचारा कायम रखना आदी प्रमुख हैं।
                      इस मौके पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि हमारा फ्रंट ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर के सिद्धांत पर काम करते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है। हम अपने समाज को सशक्त बना कर दूसरे के लिए सहायक बने यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम अपने पुरखों के पदचिन्ह पर चलकर सशक्त व संघर्षशील समाज बनाकर अपने पुराने गौरवशाली इतिहास को पुनर्स्थापित करेंगे।
                       फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज  आज भी काफी सशक्त और प्रभावी है । हम अपने को और अधिक सशक्त कर दूसरे का मददगार बनना चाहते हैं। उन्होंने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी बुराइयों को त्याग कर समाज की मजबूती और व नव निर्माण में अपनी योग्य योग्यता का भरपूर उपयोग करें। उन्होंने बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि नौजवान भाई नौकरी तलाशने के बजाय स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दें। आप के पास आज भी खेती विद्यमान है। आप कृषि पर आधारित उद्योग लगाकर नौकरी मांगने के बजाय दूसरे को नौकरी देने का प्रयास करें। तभी आपका एवं आपके समाज का पहचान बनेगा बढ़ेगा।
           सम्मेलन की अध्यक्षता फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया तथा संचालन प्रदेश के महासचिव धर्मवीर शुक्ला ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने
सर्वसम्मति से सुनील कुमार सिंह को फ्रंट का महानगर का अध्यक्ष, कादंबिनी ठाकुर महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा सोनी तिवारी को महानगर का महिला अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन को फ्रंट के महिला प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष प्रीति प्रिया, फ्रंट के वरिष्ठ नेता पीएन सिंह आजाद, सीपी सिंह, सुनिल कुमार सिंह,सुरेश प्रसाद सिंह, कृष्णा कुमार सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, उषा सिंह, सोनी तिवारी, डॉ नवल किशोर सिन्हा, लक्ष्मी नारायण सिंह, शांति स्वरूप शर्मा उर्फ माधव जी श्याम जी, उमाशंकर सिंह, शांतनु सत्यम,अंकेश ओझा सहित कई प्रमुख लोगों के द्वारा संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *