खबरें बिहार

नए बच्चों एवम् नई कक्षाओं के लिए उत्तीर्ण हुए बच्चों का विद्यालय में सामुहिक रूप से भव्य स्वागत किया गया

पटना (वरुण कुमार)। डीएवी पब्लिक स्कूल परसा बाज़ार में नए सत्र (2024-25) में नामांकित नए बच्चों एवम् नई कक्षाओं के लिए उत्तीर्ण हुए बच्चों का विद्यालय में सामुहिक रूप से भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर आर्य संस्कृति परंपरा के अनुसार विद्यालय में वैदिक हवन यज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया था।सभी बच्चों ने उत्साह , नई उमंग व हर्षोल्लास के साथ विद्यालय में प्रवेश किया। बच्चों का प्रथम दिन स्मरणीय और आध्यात्मिक बनाने के लिए वैदिक हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार झा ने बच्चों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को तरफ पूर्ण विश्वास के साथ संयमित होकर कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस के झा ने बच्चों एवम् विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में उमा भारती , प्रतिभा कुमारी, रुचिका सिन्हा,ज्योति कुमारी आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजन स्वाति सिंह, प्रिया मिश्रा,मनीषा सिंह, कृतिका आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *