खबरें बिहार

मुख्यमंत्री को बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी: विजय कुमार पांडेय

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भाजपा किसान मोर्चा  के  जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व  पार्टी कार्यकर्ताओं ने  जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सरैयागंज टावर के पास मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर  कहा कि माफी मांग लेना किसी चीज का समाधान नहीं है। मुख्यमंत्री अपने विचारों से ही पलटू राम के नाम से जाने जाते हैं तो एक बार फिर उन्होंने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी कर अपनी मानसिकता दर्शा दी है और अपने बयान से एक बार फिर पलट गए। लेकिन महिलाओं के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी बिहार के लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाले विधानसभा में कही है। यह उनकी सोची समझी टिप्पणी है। जिसे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी।
वही जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने कहा कि नीतीश कुमार का यह बयान महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को बताती है। नीतीश कुमार ने अपने बयान को लेकर खेद जताते हुए माफी मांग ली है। लेकिन नीतीश कुमार ने यह साबित कर दिया है कि महिलाओं की प्रति उनकी सोच क्या है। नीतीश कुमार की उम्र हो चुकी है। जिन महिलाओं की पूजा होती है, उनके बारे में ऐसी शर्मनाक बयान किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार अब बूढ़े हो चुके हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नीतीश कुमार ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे भारत की महिलाओं का अपमान किया है जिसके लिए माफी शब्द भी नहीं बना है।
इस दौरान महामंत्री ठाकुर कमलेश कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, उमेश पांडे, लखन लाल सिंह रमन, सुकेश कुमार, सत्य प्रकाश भारद्वाज, अनिल कुमार, रंजन कुमार, अमरनाथ सिंह, हेमंत कुमार सिंह, पवन कुमार शाही, संजीव झा, अखिलेश्वर शर्मा, शांतनु शेखर, देवांशु किशोर, दीपक कुमार, अमित राठौड़, राकेश पटेल, मनोज नेताजी, मुकुल कुमार, राजन भारद्वाज, नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *