मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। शरद पूर्णिमा पर 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण भी लगेगा।यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा, जो खंड चंद्रग्रहण के रूप में भारत में भी दिखेगा। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिठ्ठू बाबा) ने बताया कि भारत में ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि 01:05 बजे से होगी जो रात्रि 02:24 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है ,जो ग्रहण खत्म होने के साथ खत्म हो जाता है। 28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। मिठ्ठू बाबा ने बताया कि साल के दूसरे चंद्रग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर दोपहर 4:05 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है।
ग्रहण का मुहूर्त:-
ग्रहण प्रारंभ मध्य रात्रि 01:05
ग्रहण मध्य मध्य रात्रि 01:44
ग्रहण समाप्त मध्य रात्रि 02:23
ग्रहण अवधि 01 घंटा 18 मिनट