मोतिहारी (वरुण कुमार)। पीपरा थाना क्षेत्र के बेदीबन— मधुबन निवासी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता गांधीवादी प्रभुनाथ पाण्डेय अब इस दुनिया में नहीं रहे।आज सुबह हृदयघात के बाद उन्होंने शहर के एक निजी क्लीनिक में अंतिम सांस ली। 90 वर्षीय वरीय कांग्रेस नेता प्रभुनाथ पाण्डेय के निधन से पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। पाण्डेय के जीवन पर गांधी जी के विचारों का गहरा प्रभाव रहा।वे जीवनपर्यंत गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार करते रहे।आजाद भारत में छात्र जीवन से ही वे काग्रेस पार्टी से जुड़े थे। सत्तर के दशक तक राजनीति में सक्रिय रूप से जुटे रहे।इसके बाद ग्राम स्वराज,भू आंदोलन एवं खादी ग्राम उद्योग संघ से जुड़कर उन्होंने समाज की भरपूर सेवा की। उनके निधन के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर व्यापत है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव,पूर्व प्रखंड प्रमुख सीताराम प्रसाद यादव,विश्वनाथ पासवान,वर्तमान प्रखंड प्रमुख कुमारी रीना,डॉ आर के तिवारी,डॉ अरुण चौबे,डॉ संजय कुशवाहा,पूर्व मुखिया श्रीबाबू प्रसाद यादव,जिलापार्ष अभय गुप्ता, मनोज सहनी,पूर्व जीप सदस्य धर्मदेव प्रसाद कुशवाहा,साधु यादव,पूर्व मुखिया जयनाथ पाण्डेय ,दिनेश पाठक आदि शामिल है।वे अपने पिछे दो पुत्र,तीन पुत्री,दो पौत्री,दो पौत्र,नाती ,नातिन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
Related Articles
पटना इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में मिल रही पचीस हजार से अधिक अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद
पटना (जनमन भारत संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद की व्यापक संख्या से सजी सम्पूर्ण पारिवारिक खरीदारी प्रदर्शनी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की गई है। इस दस दिवसीय प्रदर्शनी में पचीस हजार से अधिक अंतर्राष्ट्रीय उत्पादों की बिक्री हो रही है। पटना में पहली बार आयोजित हुई इस प्रदर्शनी में पांच देशों सहित भारत के दस […]
भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट ने कुढ़नी चुनाव में किया नीलाभ का समर्थन
–25 नवंबर से फ्रंट का नीलाभ के समर्थन में चलेगा सघन प्रचार अभियान मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का कुढ़नी उप चुनाव को लेकर मंगलवार को स्थानीय रेणुका पैलेस के सभागार में कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई।। इस बैठक में जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।। […]
गुरू पुर्णिमा पर साहूपोखर पर हुई गंगाआरती
–मां गंगा और शिव की हुई अराधना –जप तप और ज्ञान का माह प्रारंभ-प्रभात कुमार –ज्ञान और दीक्षा का दिन है गुरू पुर्णिमा –डमरू-झाल के बोल-बम के जयकारे से गूंजा साहूपोखर मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर पूजा समिति की ओर से आषाढ व गुरू पूर्णिमा के अवसर पर साहूपोखर पर गंगा […]