खबरें बिहार

रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया

  • मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। चांदनी चौक स्थित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
    वही पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के साथियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2005 के पहले बिहार लौटने लगा है। हर जगह हत्या, अपहरण, लूट की घटना बढ़ गई है। बिहार में कोई देखने वाला नहीं है, जहा मर्जी वहां हत्या की जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी व्यस्त है। राजनीतिक कार्यक्रम में और बिहार की जनता को कोई देखने वाला नहीं है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल नहीं है। बिहार में अपराधी बिल्कुल बेखौफ है और अपराधी के अंदर कोई डर भय नाम की चीज नहीं है। प्रशासन का नियंत्रण नहीं है और इससे भी बत्तर स्थिति आने वाली है। एक के बाद एक घटनाएं होती जा रही है।
    इस दौरान मुजफ्फरपुर जिला के युवा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ चंदन श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं उपस्थित जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश महासचिव रमेश प्र० कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह आत्मानंद सिंह प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सतीश कुमार, ,महिला जिला अध्यक्ष प्रीति कुशवाहा, रमेश सिंह, सुशील कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, युवा नेता वीरू श्रीवास्तव, राजकुमार सहनी, सुबोध कुशवाहा, सनी कुशवाहा, अशोक कुमार, बैजनाथ सिंह, रौशन कुशवाहा, पवन कुमार, गौरव कुमार, ऋषि कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *