खबरें बिहार

महाजनसंपर्क अभियान के दौरान समाज के हर वर्ग तक पंहुचने का कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है: रंजन

–आरंभ से ही भाजपा का इतिहास संघर्ष का रहा है और कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही कर्तव्य की बलिवेदी पर खुद को कुर्बान किया है: रंजन
–बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शंखनाद है विधानसभा मार्च: भाजपा
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार में नई शिक्षक नियमावली, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार एवं राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ अगामी 13 जुलाई को बिहार भाजपा के प्रस्तावित विधानसभा मार्च की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला भाजपा की बैठक आहूत की गई।
बैठक में विधानसभा मार्च को ऐतिहासिक बनाने एवं मार्च में जनभागीदारी सुनिश्चित कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के निमित्त संख्या बल जुटाने, साधन, संसाधन और प्रचार प्रसार की जबादेही दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का वंदेमातरम सामूहिक गाण से आरंभ हुआ।
*मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने* महाजनसंपर्क अभियान की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बीते एक महीने में जिस प्रकार से जिला, मंडल, शक्तिकेन्द एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बिना थके बिना रूके दिन रात काम किया है वह अभिनंदन योग्य है।
कहा कि भाजपा ने पहले भी सेवा सप्ताह, सेवा पखवाड़ा और अन्य रचनात्मक कार्यों के माध्यम से निरंतर लोगों को जोड़ने और जुड़ने का काम किया है, किन्तु महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे एक महीने तक समाज के हर वर्ग तक पंहुचने का जो कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया वह सराहनीय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरंभ से ही भाजपा का इतिहास संघर्ष का रहा है और कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही कर्तव्य की बलिवेदी पर खुद को कुर्बान किया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत उतनी ही बड़ी होगी। अब समय आ गया है बिहार में एक बड़े बदलाव का और यह यह बदलाव संघर्ष के बिना संभव नही।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शंखनाद है विधानसभा मार्च, कहा कि राज्य के शिक्षक अभ्यर्थियों को आज नीतीश सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदर्शन करना पड़ा बदले में सरकार ने उन पर जुल्म ढ़ाए ऐसे में अब भाजपा कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे, बिहार सरकार की दमनकारी नीति, भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे।
वहीं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने विधानसभा मार्च की जिले में हो रही तैयारी की विधानसभावार समीक्षा की और इसे ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि
13 जुलाई को विधानसभा मार्च के द्वारा प्रदेश में बढ़ते अपराध, राज्य सरकार की भ्रष्टाचार में संलिप्ता और शिक्षकों की बहाली इन्ही सब बातों पर राज्य सरकार से भाजपा जबाव मांगेगी । कहा की बीते वर्ष महागठबंधन की सरकार ने युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन 1 साल बाद भी उसे पूरा नही किया। कहा कि राज्य सरकार की नियत ही नही है रोजगार देना, शिक्षक बहाली की प्रकिया में लगातार संशोधन करके बहाली प्रकिया को जानबूझकर फंसाया जा रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा ध्यान बिल्कुल स्पष्ट है 2024 के चुनाव की तैयारी करना और पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना। हमने पहले ही काफी जमीनी काम कर लिया है और अब हम राज्य के हर कोने तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।
बैठक को सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, सुरेश शर्मा, विधायक केदार गुप्ता, डाo अरूण कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
बैठक में विधानसभा मार्च की सफलता पर* सकरा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम, पूर्व विधायक सुरेश चंचल, वैशाली लोकसभा प्रभारी हरेन्द्र सिंह, संयोजक ललिता कुशवाहा एवं मुकेश चंद्रवशी ने विचार व्यक्त किया और सुझाव दिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभु कुशवाहा ने किया।
इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक सहित संगठनात्मक मंडलो के अध्यक्ष मौजूद रहे।
इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *