मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। खबरा स्थित संस्कार गुरुकुल पब्लिक स्कूल का छात्र अथर्व मनु ने फिर से एक बार नया इतिहास रचा है। अथर्व मनु ने पिछले वर्ष एक से सौ तक का वर्ग का इंटरनेशनल और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया था। फिर उसने अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए एक बार फिर से नया इतिहास रचा है। उसने एक से सौ तक का घन महज 2 मिनट 22 सेकंड में बोलकर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसकी आयु मात्र छह वर्ष एक महीना है और वर्ग एक का छात्र है। जो इस जिला, इस विद्यालय और इस राज्य के लिए गौरव का क्षण है साथ ही अपने माता-पिता और विद्यालय का मान बढ़ाते हुए उसने एक बार फिर से इतिहास रचा है।इससे समस्त गुरुकुल परिवार में हर्ष का माहौल है हमारे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और इस अवसर पर विद्यालय के मार्गदर्शक और संस्कार भारती के पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्रीश्री गणेश प्रसाद सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया साथ हीं अथर्व मनु के उज्जवल भविष्य की कामना किया है । विद्यालय के निदेशक कुंदन कुमार अपनी टीम को बधाई देते हुए कहा है प्रतिभा किसी अवसर का मोहताज नहीं होता। हम शिक्षक यदि चाहेंगे तो हमारे देश के सभी बच्चे प्रतिभावान बनेंगे। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक नवल किशोर सिंह,सुधीर कुमार मिश्रा, निराला , सानू कुमारी ,पल्लवी कुमारी, यश कुमार, रिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी काफी उत्साहित है। साथ हीं विद्यालय के मार्गदर्शक गणेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जल्द ही विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सम्मान समारोह किया जाएगा।
Related Articles
पताही में अपनी पाठशाला के सातवीं शाखा का उद्घाटन हुआ
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। कुढ़नी प्रखंड के खरौना जयराम पताही हवाई अड्डा के नजदीक अत्यंत निर्धन, दलित बस्तियों में शानदार तरीके से संचालित अपनी पाठशाला के शाखा 07 जो विदेश यानि अमेरिका में कार्यरत सतगुरु शरण के द्वारा स्थापित है। इसके 50 बच्चों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शहर के वरिष्ठतम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण […]
कविवर ब्रजकिशोर सामाजिक सरोकार के समर्थ रचनाकार थे : संजय पंकज
–स्मृति पर्व पर जुटे साहित्यकार और समाजसेवी मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। स्वच्छंदतावादी धारा के महत्वपूर्ण कवि गीतकार डॉ ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह की रचनाओं में समाजवादी विचारधारा के निरूपण के साथ ही सामाजिक विसंगतियों पर करारा प्रहार है। भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के परिप्रेक्ष्य में प्रकृति, प्रेम, संबंध जैसे विषयों पर भी उन्होंने निरंतर श्रेष्ठ […]
डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा के प्राचार्य हुए सम्मानित
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डीएवी पब्लिक स्कूल खबड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा को बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक इच्छाशक्ति को शुद्ध रखने के प्रयास तथा शैक्षणिक व्यवस्था के आधारस्तंभ को मजबूत करने में महती भूमिका का निर्वाह करने के साथ शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए शिक्षा सेवा तथा […]