खबरें बिहार

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संजय पंकज की माँ प्रतिभा सिन्हा का निधन, शोक की लहर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संजय पंकज की माँ प्रतिभा सिन्हा की  रविवार को ‘शुभानंदी’ नीतीश्वर मार्ग, आमगोला स्थित निवास स्थान पर 90 वर्ष की अवस्था मे स्वर्गारोहण हो गया।
समाज सेवी अविनाश तिरंगा ने बतलाया कि पंकज जी के माता जी का दाह संस्कार कल 05 जून सोमवार को उनके गृह निवास बेराई, कटरा में दाह संस्कार होगा।
संजय पंकज जी के माताजी के स्वर्गवास की खबर से उनके निवास पर शहर के प्रबुद्ध लोगो का आने का तांता सुबह 10 बजे से लगा रहा।
समाजसेवी अविनाश तिरंगा, मुकेश त्रिपाठी, प्रेमभूषण, महेश चौधरी, रणजीत कुमार, असीम सरकार, कवियत्री’ डॉ अनु शांडिल्य, डॉ पुष्पा प्रसाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, कवि विमल कुमार, रजनीश शाही, मनोज कुमार, विजय कुमार, चैतन्य चेतन, डॉ एच एल गुप्ता, कुमार राहुल, प्रणव चौधरी, परिमल कुमार, अनुराग आनंद, डॉ केशव किशोर ‘कनक’, गरीब स्थान मन्दिर के महंथ विनय पाठक, संतोष पाठक, डॉ रंजना सरकार, प्रमोद आजाद, श्यामल श्रीवास्तव, राजीव रंजन, मुखिया याचना शाही, सीमा कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद, भारत भूषण, पंकज कर्ण, डाॅ. कंचन आदि ने आकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पण किया और उनकी मृत्यु पर अपना शोक व्यक्त किया।
धर्मपरायण प्रतिभा सिन्हा जी अपने पीछे दो पुत्र प्रणय कुमार, रिटायर्ड बैंक अधिकारी व डॉ संजय पंकज, एक पुत्री, पौत्र, दौहित्र, प्रपौत्र आदि भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *