खबरें बिहार

सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर में श्री श्री 1008 सहस्र चंडी महायज्ञ का दूसरा दिन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर सहित आसपास का क्षेत्र देवी स्तोत्र और वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज रहा है। बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीश्री 1008 सहस्र चंडी महायज्ञ से वहां की रौनक देखते बन रही है।महायज्ञ शुरू होने से इलाके के आसपास गांवों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।महायज्ञ में भाग लेने और देवी-देवताओं के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे हैं। यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को सुबह शंखनाद और देवी के जयघोष के साथ पूजा शुरू हुई। यज्ञाचार्य पंडित विनय पाठक के सानिध्य में धनवंत पांडेय, रामनवमी शास्त्री, रामजनम पांडेय, हरे कृष्ण तिवारी, आशुतोष मिश्रा, गोविंदाचार्य, पंडित पंकज झा , पंडित हरिशंकर पाठक, आचार्य विवेक पाठक, वैदिक यीशु  पाठक, आचार्य विकास पांडे, आचार्य अमित तिवारी, पंडित रामकुमार मिश्र सहित पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया गया। सुबह करीब आठ बजे पूजा-पाठ शुरू हुई। यज्ञाचार्य ने बताया कि सभी मंडलों के पूजन के के बाद पाठ शुरू हुआ। नित्य दुर्गा सप्तशती की 140 आवृति सम्पूर्ण सस्वर पाठ हो रहा है। संध्याकालीन कार्यक्रम में मथुरा से आई रास मंडली द्वारा रासलीला हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *