मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। मिठनपुरा स्थित मंजुल प्रिया के सभागार में शकुंतला और दुष्यंत की प्रेमकथा पर आधारित जाने माने कवि-गीतकार, आलोचक और उपन्यासकार डॉ महेंद्र मधुकर के उपन्यास अरण्यानी का लोकार्पण हुआ। अपने अध्यक्षीय उ्दगार में डॉ रिपुसूदन श्रीवास्तव ने कहा कि मधुकर जी के उपन्यासों में प्रकृति का चित्रण, स्त्री विमर्श, तथा उपदेशात्मक विचार एवं भाव प्रमुखता के साथ होते हैं। इससे पूर्व स्वागत संबोधन में उपमा श्रुति ने कहा कि सृजन का उत्सव मेरे लिए आत्मिक प्रसन्नता का अवसर है। विषय प्रस्तावना में डॉ संजय पंकज ने कहा कि उपन्यास का कथानक रस देता, विचार देता है। भाषा का प्रवाह हमें पूरा उपन्यास पढ़ने के लिए विवश कर देता है। यह उपन्यास हृदय को प्रभावित ही नहीं करता है बल्कि स्पंदित, उद्वेलित और आंदोलित करते हुए आलोकित करता है। रचना प्रक्रिया और उपन्यास लेखन पर बोलते हुए लेखक डॉ महेंद्र मधुकर ने कहा कि स्त्री चित्त और मन की विराटता की पहचान है अरण्यानी। शकुंतला भी प्रकृति की प्रतीक है। डॉ पूनम सिन्हा ने कहा कि मैंने इस उपन्यास को भाव भरी दृष्टि से पढ़ा है। पाठक और आलोचना की दृष्टि भी मेरी इस पर रही है। प्रेम के क्षरण के युग में प्रेम की नई दृष्टि सृजित करने का काम उपन्यासकार ने किया है। डॉ विजय शंकर मिश्र ने कहा कि इस उपन्यास में तीन आश्रम है। इसमें आधुनिकता बोध भी भरपूर है। इस सदी की प्रासंगिकता से इस उपन्यास को जोड़कर देखा जा सकता है।डॉ पूनम सिंह ने कहा कि इसके कथानक में मिथकों और आधुनिकता का सुंदर और सार्थक प्रयोग किया गया है। डॉ वीरमणि राय ने कहा कि प्रकृति के साथ साथ व्यक्ति को अगर जीवंत रहना है तो प्रकृति को बचाना होगा।यह उपन्यास प्रकृति साहचर्य के लिए प्रेरित करता है। आयोजन में उदय नारायण सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, सतीश कुमार झा, हरि किशोर सिंह, मिलन कुमार,मौली दास,मानस दास,आरती कुमारी आदि की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। अपने आभार में डॉ सुनीति मिश्र ने कहा कि इस उपन्यास में अनेक रंग और संघर्ष चित्रित हैं।धन्यवाद ज्ञापन डॉ मृणालिनी ने किया।
Related Articles
बिहार सरकार श्रीबाबू की जीवनी को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करें -डाॅ अशोक शर्मा
–श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। शहर के गोबरसही स्थित भाजपा नेता डाॅ अशोक शर्मा के आवासीय कार्यालय पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह श्रीकृष्ण सिंह सेवा समिति के द्वारा मनायी गयी।कार्यक्रम की शुरुआत श्रीबाबू के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियो द्वारा […]
जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र द्वारा अप्पन पाठशाला के सभी बच्चों को स्वेटर दिया गया
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र के द्वारा अप्पन पाठशाला के सभी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर दिया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित( आईपीएस)का स्वागत सभी बच्चों ने तालिया के साथ किया। एएसपी अवधेश दीक्षित सभी बच्चों के स्वेटर दिया।उन्होंने बच्चों से बहुत सारा सवाल […]
माउंटेन व्यू प्रेप स्कूल के दो छात्र सफल
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भगवानपुर चैनपुर भामा शाह द्वार स्थित माउंटेन व्यू प्रेप स्कूल के दो छात्रों का चयन रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ नरेंद्रपुर में हुआ है। इन्होंने प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है। सफल छात्रों में सौरभ कुमार और प्रणव कुमार शामिल है। छात्रों के चयन से विद्यालय परिवार उत्साहित है। छात्रों के अभिभावक ने […]