मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आइकॉनिक सप्ताह को लेकर धूम-धाम से तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक करना तथा लोगों के बीच तिरंगा वितरित करना था। यात्रा महाविद्यालय से निकल कर छाता चौक होते हुए लंगट सिंह महाविद्यालय के गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः महाविद्यालय में बेनीपुरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ। प्राचार्य प्रो डाॅ ममता रानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आजादी तथा तिरंगे के महत्व से अवगत कराया। छात्राओं ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में 75 की आकृति में तिरंगा सजाकर अमृत पर्व महोत्सव मनाया।छात्राएं आजादी के गाने की धुन पर खूब थिरकी। तिरंगा की शान में लगाए गए नारों से वातावरण गुंजित हो गया।भारत का अभिमान तिरंगा, घर घर का है शान तिरंगा।आजादी का जश्न मनाएंगे,घर घर तिरंगा फहराएंगे।भारत माता की जय ।घर घर तिरंगा फहराएंगे अमृत पर्व मनाएंगे इत्यादि नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। मौके पर महाविद्यालय के एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डा रेणु बाला, डा वंदना सिंह डा मधु सिंह, डा चेतना वर्मा, डा विदिशा मिश्र, डा अफरोज, डा अपूर्व, डा नीलू सिंह संजय पांडे,अर्चना सिंह,प्रमोद कुमार सहित सैकङो छ्त्राऐ मौजूद थी।
Related Articles
अखंड भारत पुरोहित महासभा के तत्वधान में बीएमपी 6 दुर्गा मंदिर परिसर पौधरोपण किया गया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। अखंड भारत पुरोहित महासभा के तत्वधान में बीएमपी 6 दुर्गा मंदिर परिसर पौधरोपण किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता मंदिर के प्रधान पुजारी नीरज झा ने किया। महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने बेल वृक्ष का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की एवं बेल वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला उन्होंने […]
प्रणय प्रणयन पर्व के रूप में डॉ शिवदास पांडेय की जयंती का आयोजन
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डा शिवदास पाण्डेय का व्यक्तित्व सहज स्नेह और तरल सदाशयता से भरा था। उनकी सामाजिक चेतना जागरूक और बहुआयामी थी। हर आदमी के अंतर्मन की आवाज बनकर निरंतर सृजन करते रहे। प्रेम तत्व उनकी रचनाओं का केंद्रीय भाव है। डा शिवदास पाण्डेय ने प्रेम को केवल परिभाषित नहीं किया बल्कि उसे […]
बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने सौरभ कौशिक के निर्देशन में अंधा युग नाटक का मंचन किया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार दिवस, नव वर्ष , चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में और रमजान के पाक महीने में मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए लंगट सिंह कॉलेज की प्रेक्षागृह में द वे थिएटर ग्रुप के साथ बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने सौरभ कौशिक के निर्देशन […]