खबरें बिहार

डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा के प्राचार्य हुए सम्मानित

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डीएवी पब्लिक स्कूल खबड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा को बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक इच्छाशक्ति को शुद्ध रखने के प्रयास तथा शैक्षणिक व्यवस्था के आधारस्तंभ को मजबूत करने में महती भूमिका का निर्वाह करने के साथ शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए शिक्षा सेवा तथा संस्कार की कसौटी पर संभ्रांत और उच्च बौद्धिक क्षमता वाले विद्यार्थियों को तैयार करने, स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर किये गए उचित प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के विशेष प्रतिनिधि अविनाश कुमार के द्वारा प्राचार्य को प्रदान किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ.आर.एस. बाबा ने विशेष रुप से दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा के प्राचार्य ने अपने कुशल प्रबंधन और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा की भावना तथा भविष्य में उत्पन्न होने वाले चुनौतियों का सामना करने की क्षमता के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने समूचे देश के 50 ऐसे विद्यालयों के प्राचार्य को बेहतरीन शैक्षणिक प्रबंधन के लिए सम्मानित किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए डीएवी स्कूल पटना जोन के क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके झा, मुजफ्फरपुर जोन के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक व अभिभावकों ने प्राचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *