खबरें बिहार

भाजपा कार्यकर्ता, न कभी थकता है न ही रुकता है, बल्कि सतत जनहित व संगठन हित में कार्य करते हुए राष्ट्र को मजबूत करता है: रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। संगठन को धारदार बनाने व पूर्व में किए गये कार्यों की समीक्षा एवं अगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय मिठनपुरा स्थित होटल द पार्क के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक का विधिवत उद्घाटन मंचासिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पार्चन व वंदेमातरम सामूहिक गान से हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने गत कार्य समिति के बाद से अब तक जिला संगठन द्वारा किए गये कार्यों, संगठन की मजबूती के लिए किये गए प्रयासों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज सभी कार्यकर्ता जिस विषम परिस्थिति में पार्टी का कार्य कर रहे, वह सराहनीय है। आप सभी को गर्व होना चाहिए की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है, जो न कभी थकता है न ही रुकता है, बल्कि सतत जनहित व संगठन हित में कार्य करते हुए राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य करता है।

उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते बूथ समिति गठन व सरल पोर्टल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा, चुनावी रणनिति के लिए बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है, जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है। कोरोना संकट में भी भाजपा के कार्य नहीं रूके लगातार जारी है। आज हम सभी डिजीटल माध्यम से जुड़कर पार्टी की गतिविधियों से रुबरु हो रहे है, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने ई -प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है, इसलिए प्रशिक्षण में आवश्यक रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीते दिनों सितम्बर माह में प्रधानमंत्री के 71 वे जन्म दिवस पर भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम बीस दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान की सफलता पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं सेवा भाव ही एकमात्र वह विश्वास की शक्ति है जिससे उर्जान्वित होकर ही संगठन ही सेवा है एवं सेवा और समर्पण के सपनों को कार्यकर्ताओं ने साकार किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता जिनकी बुनियाद पर हमारा विशाल संगठन खड़ा है सभी की उर्जा एवं अनुभव के बल पर संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाये रखने हेतु हम संकल्पित हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी व्यक्ति अकेला शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर हमारे अंदर संगठन की शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से हम बड़े कार्य भी आसानी से कर सकते हैं। संगठन में ही हमारी सभी समस्याओं का हल है ।
उन्होनें कहा कि प्रायः हम किसी विषय या समस्या को अपने नजरिये से देखते और उसी में उसका समाधान ढूंढते हैं किन्तु जब एक कार्यकर्ता के रूप में जब संगठन के नजरिए से देखते हैं तो हमे संगठन के विराट का दर्शन करते हैं और वही विराट का दर्शन हमारे सभी समस्याओं का हल होता है।

उन्होंने कहा कि संगठन के कार्य का मूल आधार संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता ही हैं जो अनुशासित, राष्ट्रहित के प्रति संकल्पित और समर्पित कार्यकर्ता हैं ऐसे में यह आवश्यक है कि हम जिस उदेश्य को लेकर संगठन से जुड़े हैं उस उदेश्य की पूर्ति हेतु हमें अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से समर्पित होकर संगठन की रचना के अनुरूप दायित्व निर्वहन हेतु सजग रहना होगा।

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बेबी कुमारी ने* कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जिसकी चर्चा देश सहित विश्व पटल पर हो रही है, हर वर्ग की चिंता कर मोदी सरकार अपनी योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है, जिसका लाभ भी देशवासियों को मिल रहा है ऐसे में यह सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से जन-मानस को अवगत करायें।

प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश के निर्देश से अवगत कराते हुए बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख तक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी स्तर के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही।

उन्होंने बूथ को आधारभूत इकाई बताते हुए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समितियां और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति हेतु भी से आह्वान किया।

बैठक को पूर्व विधायक केदार गुप्ता,सुरेश चंचल, विष्णुकांत झा तथा गणेश प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया।

वहीं संगठन की मजबूती पर आमंत्रित सुझाव में विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष ने अपना सुझाव दिया।

बैठक का संचालन एवं विषय प्रवेश जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने किया।

बैठक के मध्य जिला महामंत्री मनोज सिंह द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसमें आंशिक संशोधन के सुझाव के साथ समर्थन जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, नीरज नयन, शंभु प्रसाद सिंह एवं उमेश पाण्डेय ने किया किया।

धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया।

कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से देश की राजनीतिक गतिविधियों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों, संगठनात्मक उपलब्धियों एवं राजनीतिक प्रस्ताव के साथ आगामी रणनीति तय की गई जिसमें06 दिसंबर को भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाना

13 दिसंबर को भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम को जिला मुख्यालय पर करना

17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जिला मुख्यालय पर

25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस पर जिले के सभी 3225 पोलिंग बूथ पर बूथ कमिटी के पुर्नगठन का लक्ष्य

6 अप्रैल 2022 तक सभी मंडलों में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएंगे और मई 2022 तक जिले के सभी पोलिंग बूथों पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण सुनिश्चित किया जायेगा।
शामिल हैं।

बैठक में अपेक्षित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रकल्प के संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य ने भाग लिया* जिसमें मुख्य रूप से मनोरंजन शाही,अर्जुन राम,डॉ ममता रानी,संगीता कुमारी,नीरज नयन, बिन्देश्वर सहनी,तेजनारायण शर्मा,मुकेश चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी पासवान, मनीष कुमार, राजकुमार साह, निर्मला साहू, चंदा देवी, जिला मंत्री रविकांत सिन्हा, संजीव झा, संतोष साहेब, आदर्श कुमार, सुरेश चौधरी, इंदिरा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार,आलोक राजा, आशीष पिंटू, प्रभात कुमार,धनंजय झा,सुजीत कुमार, प्रधुमन राणा, नचिकेता पाण्डेय, फेकू राम, उमेश पाण्डेय,राम बालक शर्मा,भगवान लाल महतो, मो शाहिद, रीता पराशर, रविरंजन शुक्ला, विमलेश कुमार डब्लू, नीलम सिन्हा,अभिषेक सौरभ, नंदकिशोर पासवान,अनिल सिंह,अरविन्द सिंह, संजय ओझा, आनंद सिंह, अमित रंजन, प्रणव भूषन, सत्य प्रकाश भारद्वाज,परितोष सिंह की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *