मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। गुरुवार को स्थानीय वसुधा कल्याण आश्रम के तत्वावधान में प्रो. डॉ. गजेंद्र वर्मा को “श्री गुरु वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया है।” इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की गुरुमाता माँ मनोरमा ने की। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक कुमार विरल जी ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज जी ने गजेंद्र वर्मा जी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया है। उन्होंने कहाँ की आज वसुधा कल्याण आश्रम के लिए गौरव की बात है कि हम एक ऐसे व्यक्ति का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने बिना किसी राग-द्वेष के अपना सर्वश्व जीवन शिक्षा के क्षेत्र को अर्पित कर दिया है। कुमार विरल ने गुरु-शिष्य परंपरा एवं समाज में फैली पीड़ा पर प्रकाश डालते हुए उनके भीतर के हास्य रस के विषय में सभी को बताया। शम्भूनाथ चौबे ने कहाँ की गजेंद्र वर्मा ने हास्य रस के साथ युवाओं में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। इस अवसर पर संस्था के संगठन मंत्री चितरंजन महतो, संस्था के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक, संस्था की आयरलैंड में संयोजिका सौम्या वर्मा, नूतन वर्मा, आई टी प्रमुख विशाल कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष आनंद भूषण शरण, प्रीति सिन्हा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर, बिहार प्रदेश प्रवक्ता सुमन वृक्ष, तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् युवा के प्रदेश अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, चिराग एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कुमार विरल जी ने धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह के समापन की घोषणा की।
Related Articles
प्रेमचंद में सेवा और त्याग की प्रधानता है: संजय पंकज
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। ” भारतीय लोक जीवन के अमर चितेरे प्रेमचंद हिंदी भाषा साहित्य के गौरव हैं। मनोरंजन में फंसे हुए कथा लोक को उन्होंने जीवन के यथार्थ से आलोकित किया। उनका साहित्य मूल्य, सद्भाव और मनुष्यता की यात्रा है। विश्व के श्रेष्ठ कथाकारों में प्रेमचंद अगली पंक्ति में अपनी श्रेष्ठता के साथ आज […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते एक दूसरे को मिठाई खिलाई मनाया जीत का जश्न
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। चार राज्यों यूपी-उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा को बड़ी जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान ढोल की थाप पर उन्होंने नाच कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। चुनाव के नतीजे जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में स्थानीय डाक बंगला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय […]
भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का ताउम्र अध्यक्ष रहूँगा, कमिटी ने कर रखा है पारित: सुरेश कुमार शर्मा
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्पीकर चौक स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि हाल के दिनों में फ्रंट के अध्यक्ष पद को लेकर विवादित बयान दिया गया था और लोगों के बीच भ्रांति फैलाने की कोशिश की गई […]