खबरें बिहार

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ हुआ शुरू

– सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर में श्री श्री 1008 सहस्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की बयार
– शंखनाद और जयघोष से देवताओं का किया गया स्मरण
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार से श्री श्री 1008 सहस्र चंडी महायज्ञ शुरू हो गया। इस दौरान शंखनाद और जयघोष के साथ देवी-देवताओं का स्मरण किया गया। यज्ञाचार्य पंडित विनय पाठक के सानिध्य में धनवंत पांडेय, रामनवमी शास्त्री, रामजनम पांडेय, मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक, पंडित हरे कृष्ण तिवारी, पंडित आलोकनाथ योगी आशुतोष मिश्रा, आचार्य विवेक पाठक, आचार्य अमित तिवारी, रामकुमार मिश्र, आचार्य गोविंदाचार्य  वैदिक यीशु पाण्डेय पंडित पंकज झा, आचार्य आशुतोष मिश्र
 सहित 51 पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया गया। सुबह करीब आठ बजे पूजा-पाठ व हवन की शुरुआत शंखनाद व धर्म जयघोष के साथ की गई। यज्ञ समिति के सक्रिय सदस्य शंभूनाथ चौबे ने बताया कि सभी मंडलों के पूजन के बाद मूर्ति पूजन व प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद हवन और पाठ शुरू हुआ। कलश स्थापन के साथ ही दुर्गा सप्तशती का सम्पूर्ण सस्वर पाठ किया जा रहा है। संध्याकालीन कार्यक्रम में मथुरा से आई रास मंडली द्वारा रासलीला होगी। महायज्ञ शुरू होने से इलाके के आसपास गांवों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *