खबरें बिहार

बिहार कप कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का 8 पदक पर कब्जा

पटना (जनमन भारत संवाददाता)। राजीव नगर में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बिहार कप कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बिहार राज्य कराटे संघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से करीब 250 खिलाड़ी शामिल थे। जिसमें मुजफ्फरपुर जिला से 11 खिलाड़ियों ने 11 इवेंट्स में शिरकत की। जिले के सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा खेल प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक  पर अपना कब्जा ज़माने में सफल रहे।
इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य कराटे संघ के वीरेंद्र कुमार सिंह ने बिहार राज्य कराटे संघ के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल, महासचिव पंकज कांबली, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार , इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल मुजफ्फरपुर  के डायरेक्टर कोमल कुमारी,  बिहार के राम सिंह यादव ,अभिजीत, सुरेंद्र कुमार सिंह, गौतम, हर्ष कुमार को धन्यवाद दिया और साथ ही कोमल कुमारी, मनीष कुमार, राजकुमार, प्रियांशु कुमार, नमन, आकाश राज, अजीत कुमार, प्रेम कुमार,
भव्य, ऋषिकेश, मुस्कान कुमारी, अर्चना कुमारी, यीशु को भी धन्यवाद दिया।
पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची:-
1. प्रतीक्षा कुमारी -1 स्वर्ण पदक
2.प्रत्यूष कुमार  – 1 स्वर्ण पदक
3.अर्णव  कुमार – 1 रजत पदक
4.तबरेज आलम   – 1 रजत पदक
5.कृष कुमार झा  -1 रजत पदक
6. स्वर्णकर्णिका -1रजत
रजत पदक,
7.तोहिद आलम -1ब्रोंज मेडल
8.अर्चना कुमारी -1ब्रोंज मेडल
को ( मेडल )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *