मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारत नेपाल पत्रकारों के साझा मंच मीडिया फॉर बार्डर हार्मोनी द्वारा नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर स्थित जिला समन्वय समिति सभागार में आयोजित नेपाल भारत मैत्री संवाद कार्यक्रम में 2 नंबर मधेश राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, कृषि राज्य मंत्री योगेन्द्र यादव, भाजपा सांसद अजय निषाद, विधान परिषद सदस्य देवेशचन्द्र ठाकुर , भारतीय वाणिज्य दूतावास बीरगंज अधिकारी नितीश कुमार, राजद नेता देवेन्द्र कुमार सिन्हा ,मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के नेपाल अध्यक्ष अनिल झा,रौतहट के अध्यक्ष किशोरी यादव,नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष प्रेमचंद्र झा,पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र साह, पूर्वी चम्पारण जिलाध्यक्ष नवेन्दु कुमार,मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार,सुमित कुमार,संकेत मिश्रा, ढाका विधानसभा अध्यक्ष राजू कुमार सिंह,सुजीत कुमार चन्द्रवंशी, शिव कुमार सहित भारत नेपाल के सैकड़ों पत्रकार, राजनेता व समाजसेवी उपस्थित रहे ।
