खबरें बिहार

सोमनाथपुरी, पैगम्बरपुर कोल्हुआ में सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर यज्ञ ध्वजा स्थापित कर किया गया यज्ञ स्थल का चयन

– 12-21 मई को होगा सहस्त्र चंडी महायज्ञ
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत सांवददाता)। सोमनाथ पुरी, पैगम्बरपुर कोल्हुआ में होने जा रहे  सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया। यज्ञाचार्य पंडित विनय पाठक के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण करवाया। षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद गौरी-गणेश पूजन, भूमि पूजन, कलश पूजन और ध्वजा पूजन किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ।ध्वजारोहण में कृष्णा बम, पंडित शंभूनाथ चौबे, कृष्णमोहन झा आदि थे। आचार्यों में पंडित अभिषेक चतुर्वेदी, पंडित अजयानंद झा, आचार्य संजय तिवारी, पंडित हरिशंकर पाठक, महंत रामबालक भारती, आचार्य विकास पांडे, मनंजय झा, शनि मंदिर के पुजारी विकास पांडे, आशुतोष मिश्र, अशोक पांडे, संदीप पाठक आदि थे। मौके पर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे। इसके पूर्व यज्ञ स्थल से नगर भ्रमण शोभायात्रा निकली। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उसका स्वागत किया। शोभा यात्रा मिठन सराय, पहाड़पुर मठ व हाट, शनि मंदिर धाम व बैरिया गोलंबर स्थित दुर्गा मंदिर होते हुए वापस लौटी।
इसमें पंडित धीरज झा धर्मेश, रमेश भगत, धीरज साहनी, बबलू राम, सुनील राम, विकास राम, केके गिरि, लालबाबू सिंह, लक्ष्मण साहनी, समोद राम, श्रीकांत पांडे, मनोज लाल श्रीवास्तव (अमीन साहब) आदि थे। यज्ञाध्यक्ष मुखिया अनिल कुमार चौबे व मुख्य यजमान महायज्ञ के संयोजक अधिवक्ता अरुण पाण्डेय ने बताया कि बाबा विशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन होगा। 11 मई को नगर भ्रमण के बाद यज्ञ मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन होगा। 12-21 मई तक महायज्ञ होगा। 1008 दुर्गा सप्तशती पाठ होगा। चौबीसों घंटे हवन चलेगा। यज्ञ के दौरान हर दिन अनवरत भंडारा चलता रहेगा। शिवभक्तों के सहयोग से यह यज्ञ संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *