खबरें बिहार

27 फरवरी के मिलन समारोह में 25 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे : अजीत

–मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व मंत्री ने किया गांव का दौरा,  लोगों को दिया न्योता।
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। आगामी 27 फरवरी को आहूत मिलन समारोह में 25 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। इस बाबत पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने जिले के विभिन्न गांवों का दौड़ा कर लोगों के बीच लगातार न्योता बांट रहे हैं।
               इस क्रम में मंलवार को पूर्व मंत्री ने कांटी क्षेत्र के रोशनपुर, पानापुर, बंगरा, शाहबाजपुर, नारायण भेरियाही, सदादपूर, लस्करीपुर , धमौली रामनाथ पूर्वी, धमौली रामनाथ पश्चिमी आदि गांवों में ग्रामीणों का सभा आयोजित कर उन्हें 27 फरवरी को दिन के 11:30 बजे चांदनी चौक स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज में पहुंचने का न्योता दिया। इस मौके पर श्री कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 27 फरवरी का दिन टीम अजीत कुमार के लिए चुनौती का दिन है। इस दिन लोगों की बड़ी भागीदारी मिलन समारोह में सुनिश्चित कर हमें अपनी टीम का ताकत दिखाना है। साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी के कारण आज दुनिया में भारत का लोहा हर देश मान रहा है। यह हम सबके लिए गौरव वह प्रसन्नता का विषय है।
                इस मौके पर बैठक को टीम के अध्यक्ष मुखिया इंद्रमोहन झा , अंकेश ओझा, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रंजीत चौधरी, नागेंद्र पंडित, मंकु पाठक, अनिल शाही, दिनेश कुमार, कृष्ण मोहन ठाकुर, अशोक ठाकुर , वीरेंद्र राय, पंडित शंभूनाथ चौबे , राजेश्वर पांडे, मनमोहन सिंह, रमाकांत वर्मा, सुनील सिंह , हरिश्चंद्र राम ,चंदन कुमार पासवान, अजीत ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य मदन शाह, राम लखन राम ,चंदेश्वर ओझा, प्रभु सहनी, भरत प्रसाद चौरसिया ,सहदेव राम ,अमरजीत पासवान, सुरजी मांझी, प्रभाकर कुशवाहा,पिंकेश कुमारआदि लोगों ने संबोधित करते हुए लोगों से 27 फरवरी के मिलन समारोह में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *