खबरें बिहार

सोमी अमावस्या पर साहूपोखर महादेव का हुआ महाश्रृंगार

–जगत कल्याण के कामना से हर अमावस्या को होता है रूद्राभिषेक-प्रभात कुमार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे  साहूपोखर पूजा समिति की ओर से सोमी अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का रंग-बिरंगे फूलो से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व आचार्य पंडित अजय झा ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन उपरांत पंचामृत स्नान कराया उसके बाद रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार के उपरांत आरती कराया।
    पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि जगतकल्याण के कामना से हर अमावस्या पर भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार किया जाता है फाल्गुन अमावस्या के साथ साथ आज सोमी अमावस्या जिसका अतिविशेष महत्व है आज के पूजन स्नान दान और शिव पार्वती के पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती साथ ही पृत भी प्रसन्न होते है।
    इस दौरान मंदिर के पुजारी जितेन्द्र तिवारी,पंडित नीरज झा,पंडित राजेन्द्र जा,श्रीरंजन साहू,तारा गुप्ता,मनीष कुमार सोनी,आकाश कुमार,रीता सिंह,अश्लोक कुमार,विश्वजीत साह,अरविंद पांडे,उमाशंकर मिश्र,निर्मला साहू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *