खबरें बिहार

सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर में श्री श्री 1008 श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ होगा 12 मई से

– 24 फरवरी को होगा ध्वजारोहण
– 11 मई को निकलेगी जल यात्रा
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित बाबा विश्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में 12 से 21 मई तक श्री श्री 1008 श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ होने जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में महासभा बुलाई गई। अध्यक्षता मुखिया अनिल चौबे ने की। इसमें महायज्ञ को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महासभा के बाद श्री चौबे ने बताया कि महायज्ञ को लेकर 24 फरवरी को ध्वजारोहण होगा। 11 मई को जल यात्रा निकलेगी। 12 से 20 मई तक महायज्ञ होगा। 21 मई को शोभा यात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ यज्ञ संपन्न होगा। यज्ञाचार्य बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक होंगे। महासभा में आयीं कैलाशी भक्त कृष्णा बम ने यज्ञ में शिवलिंग पूजा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि हर यज्ञ में शिवलिंग की पूजा अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म पर भी चर्चा की। कहा कि सनातन धर्म का नाम तो विलय हुआ है और ना कभी होगा। हमें जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने यज्ञ से वातावरण की शुद्धि बताई। कार्यक्रम का संचालन पंडित शंभूनाथ चौबे ने किया। महायज्ञ के संयोजक अरुण कुमार पांडे महायज्ञ एक सामाजिक कार्य है, इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा है। इसमें समाज के हर एक व्यक्ति की सहभागिता की जरूरत है। विद्वत आचार्य आनंद किशोर पांडे ने कहा कि महायज्ञ समूह के कल्याण के लिए होता है। इसमें लिंग, जाति, वर्ण या संप्रदाय का भेद नहीं होता। बिहार में यहां तीसरी बार सहस्त्र चंडी महायज्ञ होने जा रहा है। इसके पूर्व आरा और अरेराज में शतचंडी महायज्ञ हुआ था। महासभा में मुखिया प्रतिनिधि शंकर कुशवाहा, आचार्य अभिषेक चतुर्वेदी, रंजना झा, छात्र नेता संकेत मिश्रा,उदय कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, विकास चौबे, हरिकांत पांडे, सोनू कुमार सिंह, शंकर कुशवाहा, मनीष सिंह, नंदकिशोर साहनी, अखिलेश त्रिपाठी, विभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, बेबी देवी, चंद्र भूषण पांडे, दिनेश तिवारी, डॉ.गणेश प्रसाद गुप्ता, डॉ.कृष्ण मोहन चौबे, सुरेश सिंह, शिवपूजन साहनी, शंकर शाह, शिवधनी राम, रामचंद्र भगत, लालू पांडे, सोनेलाल पासवान, संकेत मिश्रा, गौरव भारद्वाज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *