

मुजफ्फरपुर। आम आदमी पार्टी “तिरंगा-यात्रा” तैयारी समिति की बैठक शहर के आमगोला स्थित “शहनाई विवाह भवन एवं बैंक्विट हॉल”में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार मयंक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता-सह प्रभारी डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि 26 नवंबर भारत के संविधान दिवस के दिन ही पार्टी की स्थापना दिवस है। 26 नवंबर 2021 को पटना मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा मिलर हाई स्कूल मैदान से चलकर जेपी गोलंबर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने कहा कि तिरंगा यात्रा में मुजफ्फरपुर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता सादात खय्याम डॉ.रंजन कुमार भारती रमेश पासवान,एम के जॉन संघर्ष कुमार पासवान राजन गुंजेश कुमार ठाकुर अवधेश कुमार यादव दिनेश गोपाल उदय प्रकाश यादव संत लाल कुमार महेश कुमार शर्मा के.नीरज थे।