खबरें बिहार

हम सभी देश वासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है: डॉ. रीता पराशर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मिठनपुरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि  विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या डॉ. रीता पराशर ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। छात्रों ने भाषण, कविता, नृत्य प्रस्तुत किया।
प्राचार्या डॉ. रीता पराशर ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, इस दिन यानी 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली के राजपथ पर झंडारोहण किया जाता है और देश के राष्ट्रपति झंडारोहण करते है ।
साथ ही उन्होंने कहा कि सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है, हम सभी देश वासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। समाज में, हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती हैं लेकिन इसकी एक व्यापक तस्वीर यह है की, हम सभी भारतीय हैं सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है।
हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो अपने मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गयी थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया। और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज सभी भारतीय नागरिक अपने देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहें है। शिक्षक के रूप में सौम्या सिंह, सूरज कुमार, फरजाना, गौरी सिंह , विनीता श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, सिवानी, नीतू कुमारी, उदय कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *